2024 में भाजपा करेगी 400 के पार: मनोज सिंह
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के रेणुआ निवासी व समाजसेवी अशोक सिंह उर्फ कुमार सिंह के माता के श्राद्ध कर्म में भाजपा नेता मनोज सिंह के साथ सैकड़ों नेता गणमान्य लोगों ने पहुंच कर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धा सुमन व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चार सौ पार करेगी। इस बार भी युवाओं, महिलाओं एवं प्रबुद्ध लोगों में मोदी लहर दिखाई दे रही है।
उन्होंने बिहार में गठबंधन वाली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा-भतीजा की पार्टी ने तो फिर से बिहार जंगल राज ला दिया है। इस बार बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सता से जाना तय है।इनके शासन काल में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है।