देश में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना। गर्मी से अभी नही मिलने वाली है निजात!
/// जगत दर्शन न्यूज़
नई दिल्ली: देश में बेमौसम बारिश से तपती धूप और परवान चढ़ी गर्मी से राहत कुछ दिनों के लिए मिली थी। पर गर्मी फिर से तबाह करने पर आतुर हो चली हैं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनो में देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ हिस्सों में तो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं देश के ज्यादातर राज्यों में इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा। 13 मई को हल्की फुल्की बारिश होने के आसार है, लेकिन इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी।
विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज10 मई बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेलिस्यस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।
राजस्थान में भी आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 10 मई को राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री दर्ज हो सकता है।