अन्तर्राष्ट्रीय महिला पर रेलवे द्वारा हुआ नुक्कड़ नाटक और नृत्य नाटिका का प्रस्तुतीकरण!
वाराणसी (उत्तरप्रदेश) ब्यूरोचीफ वीरेश सिंह: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल 02 मार्च से 06 मार्च तक विभिन्न आयोजनों के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सप्ताह मना रहा है। इसी क्रम में आज 03 मार्च 2022 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संगठन वाराणसी के सदस्यों द्वारा ,नारी शक्ति को दर्शाने वाले नुक्कड़ नाटक और नृत्य नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया।इस प्रस्तुति के माध्यम से भ्रूण हत्या, नारी समानता, नारी शिक्षा और नारी स्वतंत्रता के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया ।कार्यक्रम मे आशा शर्मा, शिवानी यादव, राहुल सिंह इत्यादि कलाकारो ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा सहित भारी संख्या में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे गाइड्स और रेंजर्स द्वारा (महिलाओं की सुरक्षा) और (महिला शाशक्तिकरण) पे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला आयुक्त श्री एस.पी श्रीवास्तव,जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री नरेंद्र पाठक और जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती आशा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सा•राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती नाहिद फ़ातिमा, जिला सचिव - श्री अमित कुमार, श्रीमती ममता (गाइडर), शिवांगी यादव, (गाइडर), श्रीमती आशा रवानी, काजल राय, ख़ुशी मिश्रा,आकांक्षा तिवारी, अर्पिता, अनुजा, अक्षरा, अर्चना कुमारी, प्राथना, राहुल सिंह (स्काउटर), कृष्णा कुमार सिंह, सूर्यांश गुप्ता, गौरव डे द्वारा किया गया।