शिक्षक कपिलदेव राम के असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक!
सारण (बिहार): जलालपुर प्रखंड के शिक्षक कपिलदेव राम के असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक! बताया जाता है कि कपिलदेव राम एक कर्मठ एवं ईमानदार शिक्षक के साथ ही हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के थे। वे सारण जिले के जलालपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बलडिहां में कार्यरत थे। कपिल देव राम कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इनका इलाज पटना के पीएमसीएच हॉस्पिटल में चल रहा था। ये लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। इलाज के दौरान ही शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षको व शिक्षाविद को भी गहरा आघात पहुंचा है।
गहरा शोक व्यक्त करता है।वहीं इस दुख की विषम घड़ी में शोकाकुल शिक्षक परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जलालपुर प्रखंड इकाई की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। उक्त मौके पर मिडिया प्रभारी, परशुराम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, विद्यालय परिवार के प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद यादव, राजेश कुमार, शिक्षक परशुराम जी, इंद्रमणि, सुशीला कुमारी, अंजू कुमारी, नीतू कुमारी, बबीता कुमारी, प्रीति कुमारी, माला कुमारी, अनिता कुमारी आदि मौजूद रहे।