डॉ. निर्मल केतकी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से हुई सम्मानित!
नागपुर (महाराष्ट्र): डॉ निर्मल केतकी को उत्कर्ष संस्था की और से उनके कार्यों को देखते हुए अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया है। इन्हें एक.सी.पी. अशोक बागुल, पूर्व महापौर डॉ कल्पना पांडे एवं संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ कविता परिहार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ निर्मल केतकी ने उत्कर्ष संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।