हाथों से दिव्यांग! गाना गाकर लगाई बीडीओ से एक गुहार!
///जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण के माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के एकडेंगवा गांव के निवासी है चंद्रमा पंडित। दोनों हाथों से दिव्यांग है चन्द्रमा पंडित। 1991 से ही एक दुर्घटना के पश्चात इनके दोनो हाथ कट गए थे। वहीं इनका निवेदन अपने प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से है कि पेंशन योजना का लाभ नहीं हुआ है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया है कि पेशन का लाभ उन्हें मिले। चंद्रमा पंडित अपने गांव के काली मंदिर परिसर में माता की सेवा कर के जीवन यापन करते है। वे देवी गीत गा कर वातावरण भक्तिमय करते है।