सारण के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धा से मना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस
एकमा (बिहार) संवाददाता चंद्रशेखर यादव : भारत रत्न व दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती शनिवार को एकमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भाजपा मंडलों में धूमधाम के साथ सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई। एकमा नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू की अध्यक्षता में, एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष भोला जी प्रसाद की अध्यक्षता में परसागढ़ स्थित पोखरा के समीप और एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में रसूलपुर स्थित दुर्गेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई।
वहीं बोहटा नदी के तट पर स्थित राम-जानकी मंदिर नचाप के परिसर में सीमावर्ती भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी सुदामा तिवारी, कृष्णा पांडेय, पूर्व भाजपा मांझी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेत्री सीमा देवी, प्रो अभय कुमार सिंह, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल के निदेशक राकेश कुमार सिंह, दही बाबा, विक्की सावन, विभूति नारायण तिवारी, शशि सिंह, भाजपा नेता अविनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, निरोज सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, संजय तिवारी, गुड्डू सिंह, आलोक सिंह, मुन्नू बाबा, मुकेश मिश्रा, शशि भूषण त्रिपाठी, भुट्टू सोनी, शैलेन्द्र सिंह, सुबोध सिंह आदि ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उधर एकमा बाजार स्थित स्वयंसेवी संस्था जानकी एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट के सौजन्य से पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती संस्था के सभागार में समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस मौके पर डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव, प्रो. राजगृह सिंह, भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रेमनाथ मिश्र,शिक्षक नेता अरविन्द कुमार, कमल कुमार सिंह, अमीत कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कुमार ऋषिकेश सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र आदि ने पंडित मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।