लोहार अनुसूचित जाति विकास मंच ने देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की मनाई पुण्यतिथि
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: स्थानीय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में लोहार अनुसूचित जाति विकास मंच के तत्वधान में देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद लोहिया ने किया। उक्त कार्यक्रम में सबसे पहले आगत अतिथियो ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ लोहार समाज के संगठित होने का भी आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वकर्मा शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीत गए, परन्तु लोहार समाज का कोई राजनीतिक विकल्प आज तक नही मिला। आज भी यह समाज शिक्षा, राजनीति और नौकरी में सबसे पीछे की श्रेणी में आते है। अधिवक्ता कृष्णदेव् शर्मा तथा द्वारिका शर्मा ने कहा कि जब तक हमलोग एक जुट नही होंगे, संगठित नही होंगे। कुछ भी मिलने वाला नही है। समारोह में स्वामी नाथ शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेश शर्मा, मधुकर, डॉ परशुराम शर्मा, गुरुचरण शर्मा तथा विनोद शर्मा सहित दर्जनों लोहार समुदाय से जुड़े सदस्यगण मौजूद थे।