कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में प्राकृतिक और शून्य बजट खेती पर चल रहे शिखर सम्मेलन का सीधा प्रसारण हुआ
मांझी (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: गुजरात में आयोजित प्राकृतिक और शून्य बजट खेती पर चल रहे 'शिखर सम्मेलन' का सीधा प्रसारण गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में किया गया, जिसमें देश के किसानों व वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में माँझी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। आज के इस कार्यक्रम का उद्घाटन माँझी कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ0 अभय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अजय कुमार, शमशेर आलम (उप परियोजना निदेशक आत्मा, सारण) आदि ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया, जिसमें प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने समस्त देश के वैज्ञानिकों व किसानों को संबोधित किया।
किसानों को प्राकृतिक खेतो के तरीकों को अपनाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। जिससे देशभर के किसानों को लाभ होंगा। कम लागत से अधिक लाभ उक्त पद्दति पर आधारित खेती से मिलेगा। उन्होंने समस्त देश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तमाम चुनौतियों के बीच लोगों से प्राकृतिक खेती करने पर विशेष जोर दिया।ओ साथ ही साथ राज्य के प्रत्येक पंचायत में प्राकृतिक खेती करने पर भी बल दिया। उन्होंने 21 वीं सदी के भारत को आत्म निर्भर बनने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि से सम्बंधित अधिक जानकर व विद्वान जुड़े हुए है जिन्होंने इस पर अधिक शोध किया है। किसान को कभी आलस्य नही करना चाहिए। कभी भी किसान दुखी नही हो सकते है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देशी पद्दति पर आधारित गाय के गोबर व गौ मूत्र को भी खेतों में डालने की बात कही। किसानों की उन्नति व खुशहाली के लिए सरकार कृतसंकल्प है। किसान अपनी कृषि क्षमता को बढ़ाए इसके लिए सरकार ने अहम कदम उठाए है। सरकार की ओर से किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई उपाय किये गए है। किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए लगातार पहल की जा रही है। गुजरात के डाग जिले में किसानों ने रासायनिक खेती की बजाय प्राकृतिक खेती अपनाने लगे है। यहाँ के किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे है। इस दिशा में किसान आत्म निर्भर बन रहे है। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल, गृहमंत्री अमित साह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई लोगो ने सबोधित किया। इस मौके कृषि से जुड़े पदाधिकारी तथा कर्मचारी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।