मुखिया मनीष सिंह ने छठ व्रतियों में किया साड़ी व फल का वितरण
माँझी (बिहार) संवाद सूत्र : बिहार और उत्तरप्रदेश का महापर्व छठ पर्व विश्व विख्यात है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमे उगते सूर्य साथ ही साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। इस पर्व की महानता मात्र इतना से भी समझा जा सकता है कि इस पर्व को करने वाले सिर्फ हिन्दू वर्ग ही नही बल्कि दूसरे वर्ग के लोग भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ करते है। इसीलिए इस पर्व को महान आस्था का पर्व भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पर्व को करने से परिवार एवम संतान को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस पर्व को लेकर हर वर्ग के लोग पूरे जोश में आस्था एवम श्रद्धा के साथ तैयारी करने में लग जाते है। यह पर्व कुल चार दिनों का होता तो है, पर तैयारी एक माह पूर्व से ही होने लगती है। इसी क्रम में छपरा जिले के माँझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह ने ताजपुर स्थित अपने आवास पर अपने पंचायत के लगभग 500 छठ व्रतियों के बीच साड़ी, फल व नकद राशि आदि का वितरण किया तथा सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत वासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि यह क्रम अब हर वर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर छठ व्रतियों के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।