जीत ऐसी की कोई सोंच भी न सके
मांझी(संवाददाता मनोज सिंह): जनता भी कभी कभी गजब चुनाव करती है। विगत पांच पंचायत चुनावों में छपरा जिले के मांझी प्रखंड के सोनबरसा पंचायत से मुखिया पद पर दो दिग्गज परिवारों के प्रतिनिधि ही बारी बारी से चुनाव जीतते रहे हैं। शुरुआत होती है, वर्ष 2001 के चुनाव से। तब के राजद जिलाध्यक्ष दलन प्रसाद यादव ने मुखिया के चुनाव में जीत हासिल की थी। परंतु वर्ष 2006 के चुनाव में इन्हें पटखनी देते हुए मुख्य रूप से विरोधी के रूप में आए मनन यादव ने उन्हें चित कर दिया था। फिर क्या! वर्ष 2011 में हुए पंचायत चुनाव में दलन प्रसाद यादव ने फिर मुखिया का चुनाव जीतने में सफल हो गए। वर्ष 2016 में मनन यादव ने अपनी पत्नी को मुखिया बनाने में एक बार फिर सफल रहे, और इस वर्ष 2021 के चुनाव में दलन प्रसाद यादव ने अपनी पुत्रवधु सीमा भगवान जी राय को मुखिया का चुनाव जिताने में सफल रहे हैं।