मांझी में अपराध का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
मांझी(संवाददाता राजीव सिंह): छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर चोरी की घटना में मांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरों को चोरी की सामानों के साथ एक कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आपराध कर्मी मांझी थाना क्षेत्र के ही दुर्गापुर गांव निवासी विशाल कुमार सिंह तथा नीतीश कुमार सिंह बताए जाते है। मांझी थाना पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार अपराध कर्मियों से हुई पूछताछ में मांझी में हुई चोरी की तीन घटनाओ का खुलासा हो गया है। खुलासा के आधार पर चोरी गए सामान भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनो अपराधियों ने मांझी क्षेत्र के ही तीन घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने एक फ्रीज, गैस सिलेंडर, टीवी, तथा गाड़ी के ट्यूब आदि बरामद किया है। दोनो ने अपने साथ अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दिया है। उनके अनुसार फरार अन्य अपराध कर्मियों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।