माँझी : फुलवरिया घाट पर गंगा स्नान के क्रम में एक युवक डूबा
माँझी(संवाददाता अभिषेक सिंह): छपरा जिले के माँझी प्रखंड के प्रसिद्ध फुलवरिया घाट पर दुर्गापूजा के अवसर पर जमी भीड़ में गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूबा। बताया जाता है कि आज शुक्रवार को अहले सुबह लगभग सवा पांच बजे कटोखर गांव का लगभग 22 वर्षीय देवी लाल गुप्ता अपने दोस्तों के साथ जब स्नान करने गंगा में उतरा, अचानक तेज धार में वह डूबने लगा। पहले तो उसके दोस्तों ने मजाक समझा परंतु बाद में जब उसके तरफ से कोई हलचल नही हुई तब समझ मे आया कि वह डूबने लगा। तत्पश्चात जब तक लोग उसे बचाने जाते वह तेज धार में गायब हो गया। फिर भी वहां मौजूद लोगों के अथक प्रयास के बावजूद भी उसे बचा नही सके। डूबे युवक को ढूंढने के लिए गोताखोर नदी में उतर चुके है। जदयू नेता निरंजन सिंह ने माँझी थानां को सूचना दे दिया है। स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में शव को खोजा जा रहा है।
स्थिति समय 8:15 बजे सुबह (संवाददाता वीरेश सिंह)
महाराजगंज के स्वर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरंजन सिंह ने बताया कि इस सन्दर्भ में जिले के वरीय पदाधिकारी को सूचना दिया गया था। परंतु तीन घंटे के बाद एस आई विजेन्द्र मंडल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा बताया कि उन्होंने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दिया है।जल्द ही शव के ढूंढ लिया जाएगा। तत्काल देवी लाल के शव को ढूंढने के लिए वहां के स्थानीय लोग जाल के माध्यम से खोजने में लगे हुए हैं।