देवी जागरण का आयोजन, श्रोता झूमे ऐसे..
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा जिले के मांझी प्रखंड के पकड़ी बाजार में गुरुवार की रात एक भव्य देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में देवी गीतों पर हजारों स्रोता झूमते नजर आए। 'जय माँ अम्बे पूजा समिति पकड़ी बाजार' के तत्वावधान में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम का विधिवत पूजनोपरांत युवा नेता राणा प्रताप सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस देवी जागरण कार्यक्रम में गायन की शुरुआत बिहार के आरा जिले के गायक अरविंद यादव ने 'निमिया के डार मइया लावेळी हिलोरवा' नामक परम्परागत देवी गीत से किया। तत्पश्चात गायक संजय जहरीला तथा गोरखपुर की लोकप्रिय गायिका अनुपमा यादव ने एक से बढ़कर एक शानदार देवी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से विजय सिंह, मोहन तिवारी, जयप्रकाश वर्मा, रंजन शर्मा तथा विजय प्रसाद समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। मंच का शानदार व अनूठा संचालन सुनील सिन्हा ने किया।