माँझी: गंगा स्नान करते डूबा एक बच्चा
माँझी(संवाददाता मनोज सिंह) छपरा जिले के माँझी प्रखंड के स्थानीय राम घाट पर अपने पाँच साथियों के साथ नहाने के दौरान एक बच्चा डूब गया। जानकारी के अनुसार डूबे बच्चे के साथ उसका भाई भी नहा रहा था। उसके अनुसार जल धारा में दो बच्चे डूब रंहे थे। अथक प्रयास से एक बच्चे को बचा लिया गया। एक बच्चा उसका भाई नही बच सका। डूबा युवक मोहित कुमार मांझी, माँझी प्रखंड के ही माड़ीपुर निवासी राजेश्वर मांझी का है पुत्र है। डूबा बच्चा मोहित कुमार माँझी अपने दोस्त रवि कुमार, सुमित कुमार मांझी, रोहित कुमार मांझी तथा अभिषेक कुमार मांझी के साथ नहाने के दौरान डूबा। सुचना पाकर पहुंची थाना। उक्त घाट पर मांझी थाना पुलिस व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। सीओ धनंजय कुमार के निर्देश पर गोताखोर शव को ढूंढने नदी में उतर चुके है। समाचार लिखे जाने तक शव प्राप्त नही हो पाई है।