नेहरू युवा केन्द्र सारण के द्वारा प्रखंड माँझी में स्वच्छ भारत अभियान
माँझी/छपरा(संवाददाता मनोज सिंह): नेहरू युवा केन्द्र सारण एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पूरे अक्टूबर माह चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र सारण के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के साथ लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव के निर्देशन में बुधवार को माँझी प्रखंड के माँझी पुलिस थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माँझी, पोस्ट आफिस माँझी एवं प्रखंड के अन्य सार्वजनिक एवम निजी स्थानों पर भी नेहरू युवा केन्द्र सारण के सदस्यों एवं अन्य स्थानीय जन के द्वारा साफ सफाई की गई। इसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्रित करके डिस्पोजेबल बैग्स में भरा गया एवं एकत्रित कचरे का निष्पादन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांझी थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर नासिर अहमद, डॉक्टर आर एन मलिक, आनंद मोहन सिंह, वार्ड सदस्य शैला देवी, भारतीय ग्रामीण खेल युवा मंडल से लव कुमार पंडित, जमालुद्दीन शाह, अफसाना खातून, राजदेव शाह, त्रिलोकीनाथ यादव, सुशील कुमार पंडित, अशोक कुमार सिंह, शुभजीत राम, अजय कुमार भगत , निरंजन सिंह, रंजीत कुमार ,नेहरू युवा केन्द्र सारण के नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी नीतीश कुमार, एम टी एस गोविंद दास आदि अन्य स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम का खास हिस्सा यह है कि इसमें पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प भी लिया। इसी क्रम में सभी लोगों को नेहरू युवा केन्द्र सारण के नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी नीतीश कुमार ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और सभी से स्वच्छ भारत अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध भी किया गया ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।