मांझी : नामांकन के पांचवे दिन भी इनके जलवे
मांझी(संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखंड में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव में नामांकन के पांचवे दिन मांझी प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न पद यथा मुखिया, बीडीसी, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच पद के लिए प्रत्याशियों के प्रत्याशियों के जलवे देखने को मिले।
आज नामांकन के पाचवे दिन शनिवार को मुखिया पद से मुख्य रूप से शीतलपुर पंचायत से रीना देवी, जैतपुर से देव सुंदरी देवी, नसीरा पंचायत से राज कुमारी देवी, कौरुधौरू पंचायत निवर्तमान मुखिया वीणा देवी, रीता देवी एवं प्रियंका कुमारी, भजौना नचाप पंचायत से निवर्तमान मुखिया मनीष सिंह, इनायतपुर पंचायत से निवर्तमान शोभा देवी, महम्मदपुर से निवर्तमान मुखिया सिया देवी, बलेसरा से रिंकू देवी, दाउदपुर से मुक्तिनाथ यादव, गोबरही पंचायत से पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, बरेजा से निवर्तमान मुखिया राजीव कुमार सिंह एवं पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह कौरुधौरू पंचायत से मुखिया पद हेतु प्रियंका कुमारी, चेंफुल पंचायत से अनिता देवी, बसंती देवी एवं नसीमा खातून, मुबारकपुर पंचायत से इंदू देवी, मटियार पंचायत से सत्येन्द्र कुमार, मदनसाठ पंचायत से मुखिया अमित सिंह, ताजपुर पंचायत से मनीष कुमार सिंह, कृष्णा शर्मा आदि
ने नामांकन का पर्चा भरा।