चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
मशरक(धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट): छपरा जिले के मशरक थाना परिसर में शुक्रवार को चेहल्लुम पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से मशरक प्रखंड के अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रखंड विकाश पदाधिकारी मो. आसिफ की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि शांति व्यवस्था रखने के लिए पर्व को घर पर ही मनाए जाए। जुलूस नही निकालना है। बिहार पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी क्षेत्रवासियों को हिदायत दी गई कि कही दंगा-फसाद नही होना चाहिए अन्यथा दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी। चेहल्लुम पर्व भाई चारा का पर्व है। इसे द्वेष भावना से हटकर सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। इस आयोजन में मुख्य रूप से थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, बीडियो मो. आसिफ, उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मो.अकबर, बीडीसी संजय सिंह, डूमरसन पंचायत के पूर्व मूखिया, रमेश तिवारी, सहित दर्जनों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।