सरयुपार: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व आगजनी
मांझी(संवादाता विरेश सिंह): छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मार पीट हुआ जिसमें लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामला इतना और अभी गंभीर हो गया जब मारपीट के क्रम में आगजनी होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरयूपार ब्रम्ह स्थान के पास सरकारी जमीन पर एक पक्ष के द्वारा दखल करने के लिए चबूतरा एवं चहारदीवारी बनवाने का काम किया जा रहा था। इसपर दूसरे पक्ष ने जब रोका तो वाद- विवाद के बाद जमकर लाठी- डंडे व ईंट-पत्थत चलने लगे। इस दौरान आगजनी कर आतंक फैलाने का भी प्रयास किया गया।
घायलों का इलाज एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि उक्त जमीन पर पूर्व से विवाद चल रहा है। जिस पर धारा 144 व 107 लगा हुआ है। मामला न्यायालय में है। चुकि अब दोनों पक्षो ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है अतः दोनों पर दंडात्मक करवाई निश्चित की जाएगी।