पंचायती चुनाव के लिए प्रशिक्षण प्रारम्भ
सिवान(बिहार): बिहार में पंचायत निर्वाचन 2021 के सफल संचालन हेतु मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। बिहार के सिवान जिले में शहर के ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय सिवान में वृहस्पतिवार को नोडल मास्टर ट्रेनर राजीव रंजन तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्रारंभ हुई। नोडल मास्टर ट्रेनर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छः पदों के लिए निर्वाचन होना है। इसके लिए पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तीन तृतीय मतदान पदाधिकारियों का टीम का गठन होना सुनिश्चित किया गया है। मतदान में ईवीएम एवं बैलेट पेपर दोनों का उपयोग होना है। वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति एवं जिला परिषद का मतदान ईवीएम से जबकि पंच एवं सरपंच का मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सुधीर शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, श्रीकांत सिंह,विनोद सिंह, जयप्रकाश मांझी,राजकिशोर बैठा,संजय सिन्हा, सुरेश कुमार,अजय कुमार आदि उपस्थित थे।