मांझी : लोग कर रहे है गन्दे जल का सेवन
माँझी (संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत के दर्जनों टोलो के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगी जलमीनार लग तो गयी है पर अपने उद्देश्यों से भटक गई है। जानकारी के अनुसार आज प्रखंड कार्यालय परिसर में एक लाख गैलन क्षमता की बनी जलमीनार से इन दिनों दूषित पानी निकल रहा है। यह अब धीरे धीरे उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है।
बताया जाता है यहां के आपूर्ति पाइप में कई जगह छिद्र होने से लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। जलमीनार से कुछ देर तक पानी सप्लाई करने के बाद ही स्वच्छ पानी पहुंचाता है। इसके निराकरण के दिशा में कोई कार्य आज तक नहीं शुरू हो सका। शुरू में आधे घंटे तक पाइप में जमा गंदा नाला का पानी बदबूदार घरों में पहुंचता है। इसके बाद जैसे ही साफ पानी की आपूर्ति शुरू होती है पानी के साथ साथ पोखड़ का गन्दगी भी पानी मे प्रवेश कर जाता है।। चिकित्सको के अनुसार दूषित पानी से किडनी और लीवर पर असर पड़ता है। सबसे पहले पेट खराब होता है और फिर शरीर के दूसरे हिस्से प्रभावित होते हैं। यहां तक कि कैंसर तक का खतरा रहता है। लोगों को चाहिए कि हर हाल मे पानी साफ पिएं। अगर हैंडपंप से साफ पानी न मिले तो जो पानी है उसे उबाल कर ठंडा करके सेवन करें।