मुखिया प्रत्याशी लड्डू और सिक्कों से तौले गए
मांझी(संवाददाता मनोज सिंह): मांझी प्रखंड में चुनाव प्रचार अपने चरम सीमा पर है। आज सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सरयुपार चौक पर गांव के लोगों ने पूर्व मुखिया व मुखिया प्रत्यासी पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगू सिंह को सिक्को से तौल दिया। इसी क्रम में जमनपुरा के ग्रामीणों ने भी उक्त मुखिया प्रत्यासी को लड्डू से तौला। इस अवसर पर उक्त मुखियाप्रत्याशी ने कहा कि पंचायत की जनता अब झूठे वादे करने वाले तथा बड़े बड़े पूंजीपतियों के खोखले दावों से बिल्कुल ऊब चुकी हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक व दलित समुदाय के लोग मौजूद थे। मालूम हो कि इस पंचायत के निवर्तमान मुखिया उपेन्द्र सिंह एवम पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह तथा तारा देवी सहित कुल 16 प्रत्यासी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तथा जीत के दावे कर रहे हैं। परन्तु इस बार ईवीएम किसका साथ कितना देगा यह तो मतदान के बाद ही तय होगा।