सिसवन में अवैध शराब कारोबार का खुलासा, 120 लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सुभहाता मठिया के पास पुलिस की छापेमारी, शराब के साथ साइकिल भी जब्त; उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
सिवान (बिहार): सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध देसी शराब के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने सुभहाता मठिया के पास से 120 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही साइकिल को भी जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के सुभहाता गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार यादव और गुदरीहाता गांव निवासी ललन यादव के रूप में हुई है।
इस संबंध में सिसवन थानाध्यक्ष राजू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा साइकिल पर बोरी लादकर उसमें देसी शराब भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया और फिर सुभहाता मठिया के पास घेराबंदी कर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि दो व्यक्ति एक साइकिल पर बोरी लादकर जा रहे हैं। संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों को रोककर बोरी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरी से 120 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बरामद देसी शराब और साइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीवान न्यायालय भेज दिया गया है।
Siswan, Siwan, Bihar News, Siswan Police, Illegal Liquor, Desi Sharab, Liquor Smuggling, 120 Litres Liquor, Saran News, Crime News, Bihar Police, Jagat Darshan News

