हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गैरतपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।
अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि विनोद कुमार यादव मांझी थाना कांड संख्या 347/25 में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश थी।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

