मांझी विधायक रणधीर सिंह ने लगाया जनता दरबार, नल-जल व भूमि विवाद के मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के दाऊदपुर पंचायत अंतर्गत दुमदुमा गांव में संवेदक चंदन सिंह के निजी आवास पर शनिवार को स्थानीय विधायक रणधीर सिंह ने जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने नल-जल योजना, भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े लगभग सौ से अधिक मामलों को विधायक के समक्ष रखा।
जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक रणधीर सिंह ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने अधिकारियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलना चाहिए।
जनता दरबार में टुनटुन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, नीरंजन सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
मांझी विधायक रणधीर सिंह, जनता दरबार, दाऊदपुर पंचायत, दुमदुमा गांव, नल जल योजना, भूमि विवाद, सारण समाचार, मांझी न्यूज, बिहार न्यूज

