मांझी सीएचसी में 51 टीबी मरीजों के बीच बांटा गया फूड पैकेज, पौष्टिक आहार और नियमित दवा लेने की दी सलाह
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड पैकेज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने 51 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेज वितरित किए और उन्हें नियमित रूप से दवा लेने के साथ-साथ पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने कहा कि टीबी के सफल उपचार में नियमित दवा के साथ पर्याप्त और पौष्टिक भोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। मरीजों को निर्धारित अवधि तक उपचार का पूरा कोर्स जारी रखने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बीच में दवा छोड़ने से बीमारी दोबारा गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी छह टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेज का वितरण किया जा चुका है। जरूरतमंद मरीजों को चरणबद्ध तरीके से पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम में टीबी मरीजों को बीमारी के दौरान खान-पान और उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों से नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र के संपर्क में रहने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने की अपील की।
फूड पैकेज वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में उद्धव यादव, राहुल गुप्ता, शैलवश्व मिश्रा, अभिषेक सिंह, सुमन साहनी सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक राम मूर्ति, विवेक ब्याहुत, इंद्रजीत सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
मांझी सीएचसी, टीबी मरीज, टीबी मरीजों को फूड पैकेज, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, सारण टीबी मरीज, मांझी स्वास्थ्य केंद्र, TB Nutrition Support, TB Treatment
#मांझी #सारण #TB #टीबी #क्षयउन्मूलन #स्वास्थ्य #NutritionSupport #NationalTBEliminationProgram #ManjhiCHC #SaranNews

