नरसिंहपुर में मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई, बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर चला चालान
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) संवाददाता राजकुमार दुबे: न्यायालय के आदेश पर रविवार को नरसिंहपुर के जेल तिराहे पर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस, स्टेशनगंज पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, काली फिल्म लगे वाहनों और अनफिट वाहनों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।
मोबाइल कोर्ट में सीजेएम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चालानी मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी यातायात ममता तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली गौरव चांटे और स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नागरिकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, वैध लाइसेंस रखने और सभी आवश्यक यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
नरसिंहपुर मोबाइल कोर्ट, यातायात पुलिस कार्रवाई, बिना हेलमेट चालान, बिना लाइसेंस वाहन, काली फिल्म वाहन, यातायात नियम, नरसिंहपुर पुलिस
#Narsinghpur #MobileCourt #TrafficPolice #TrafficRules #ChallanAction #RoadSafety #नरसिंहपुर #यातायातनियम

