राजस्व कार्यों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर ने जारी किए अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) संवाददाता राजकुमार दुबे: कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले में प्रशासनिक कार्यों की सुगमता तथा राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न तहसीलों में राजस्व न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) कार्यों के संपादन के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख तथा प्रभारी नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण एवं पदोन्नति संबंधी आदेशों के अनुपालन में की गई है।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार (भू-संसाधन प्रबंधन) विवेक मूले को अधीक्षक भू-अभिलेख (राजस्व एवं भू-संसाधन प्रबंधन) के माध्यम से जिले की सभी तहसीलों के कार्यों की मॉनीटरिंग एवं राजस्व अधिकारियों की बैठकों के जरिए समीक्षा का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रभारी नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार ठाकुर को सहायक अधीक्षक भू-संसाधन प्रबंधन तथा प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश पटवा को सत्कार शाखा में पदस्थ किया गया है।
नरसिंहपुर तहसील में तहसीलदार अमित कुमार रिनाहिते को तहसीलदार नरसिंहपुर एवं नायब तहसीलदार मुंगवानी का प्रभार दिया गया है। अनु जैन को नायब तहसीलदार बचई एवं अपर तहसीलदार (नजूल) के राजस्व न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं, जबकि रूबी खान को गैर न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
करेली तहसील में विक्रम सिंह ठाकुर को तहसीलदार करेली तथा महेश बट्टी को नायब तहसीलदार बरमान से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं। सुरेश कुमार उपाध्याय को गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए पदस्थ किया गया है।
तेंदूखेड़ा तहसील में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शानू चौधरी को तहसीलदार तेंदूखेड़ा तथा खगेश कुमार भलावी को नायब तहसीलदार चांवरपाठा के राजस्व न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश धुलेकर को गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है।
गोटेगांव तहसील में पूर्णिमा भगत को तहसीलदार गोटेगांव, राजीव कुमार नेमा को नायब तहसीलदार बरहटा तथा राजेन्द्र सेन को नायब तहसीलदार श्रीनगर से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं।
गाडरवारा तहसील में प्रियंका नेताम को तहसीलदार गाडरवारा एवं नायब तहसीलदार सिहोरा-करपगांव, नितिन राय को नायब तहसीलदार चीचली तथा नीलम श्रीवास को नायब तहसीलदार बोहानी के राजस्व न्यायालयीन कार्यों का दायित्व दिया गया है। वहीं साईंखेड़ा तहसील में इमरान मंसूरी को तहसीलदार साईंखेड़ा तथा नीलम श्रीवास को नायब तहसीलदार देवरी के राजस्व न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी इन आदेशों का उद्देश्य जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।
Narsinghpur News, Collector Rajni Singh, Revenue Department MP, Tehsildar Posting, Nayab Tehsildar Transfer, Madhya Pradesh News, Revenue Officers Posting, Rajsw Nyayalay, Narsinghpur Collector Order

