करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, करीब 1.10 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त
करेली (मध्यप्रदेश) संवाददाता राजकुमार दुबे: अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश केश मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत करेली पुलिस को यह सफलता मिली।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हनुमान वार्ड निवासी सत्यम पिता वीरेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे सहित करेली थाना पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Kareli Police, 11 Gram Smack Seized, Smack Accused Arrested, Operation Eagle Claw, करेली पुलिस कार्रवाई, स्मैक बरामद, मादक पदार्थ तस्करी
#KareliPolice #Smack #DrugCrime #OperationEagleClaw #PoliceAction #CrimeNews #MadhyaPradeshNews

