गांधीनगर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, मंगलवार को होगा भव्य सम्मेलन
गांधीनगर (गुजरात): गुजरात के गांधीनगर स्थित वैष्णो माता मंदिर के सभागार में सोमवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाड़िया ने की। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा समेत संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में छत्तीसगढ़ से राकेश प्रताप सिंह परिहार, गोविंद शर्मा और नरेश चौहान, महाराष्ट्र से महफूज खान एवं दिलशाद अहमद, उत्तर प्रदेश से अजय प्रताप नारायण सिंह, सुनील चौधरी, हाशिम अहमद एवं मनीषा चौहान, बिहार से मनोज कुमार सिंह एवं नितेश कुमार सिंह, पश्चिम बंगाल से किरण सिंह राजपूत, गुजरात से मयूरदान गढ़वी एवं बाबूलाल चौधरी तथा राजस्थान से मनमोहन सिंह एवं संजय गोयल सहित अहमदाबाद और गांधीनगर इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और झारखंड से जुड़े संगठन के सदस्यों के देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की भागीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं, मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सम्मेलन में गुजरात के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा गुजरात के उपमुख्यमंत्री, तीन कैबिनेट मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी सहित अन्य गणमान्य अतिथि संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, गांधीनगर पत्रकार सम्मेलन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, पत्रकार सुरक्षा, गुजरात पत्रकार सम्मेलन, जिग्नेश कलावाड़िया

