सीवान छात्र प्रदर्शन: AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान निलंबित, DM-SP बोले—फायरिंग का कोई आदेश नहीं था
सिवान (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
घटना को लेकर सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को फायरिंग करने का आदेश नहीं दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की रिपोर्ट तलब की, जिसके बाद प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित जवान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में पुलिस नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो निलंबित जवान के खिलाफ नियमानुसार आगे भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
सीवान छात्र प्रदर्शन, AK-47 फायरिंग, पुलिस जवान निलंबित, सीवान एसपी पूरण कुमार झा, डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस फायरिंग वायरल वीडियो, छात्र आंदोलन बिहार

