लंबे समय से फरार वारंटी रामायण महतो गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: दरौंदा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को जलालपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जलालपुर गांव निवासी रामायण महतो, पिता शिवकरण महतो के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रामायण महतो के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जलालपुर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
Daraunda Police, Jalalpur News, Siwan News, Warranty Arrest, Police Action, Bihar Police, Daraunda Crime News

