31 वर्षों की परंपरा: बगौरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: प्रखंड के बगौरा गांव में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। पिछले 31 वर्षों से लगातार चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के रथ को रस्से के सहारे खींचते हुए पूरे गांव की परिक्रमा कराई। रथ यात्रा के दौरान पूरा गांव जय जगन्नाथ के उद्घोष और भक्ति गीतों से भक्तिमय हो उठा।
रथ यात्रा का शुभारंभ नया बाजार बगौरा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम एवं देवी सुभद्रा की आकर्षक रूप से सुसज्जित प्रतिमाओं को भव्य रथ पर विराजमान कर श्रद्धालुओं ने यात्रा निकाली। रथ पूरब टोला, भवानी मोड़, गढ़ के दक्षिण, मंगलशाही, दक्षिण टोला, उदैनीपर, शिव मोड़, पश्चिम टोला, पुरानी बाजार तथा चौबह स्थान सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः न्यू मार्केट स्थित राम-जानकी मंदिर पहुंचा, जहां आरती एवं पूजा के साथ यात्रा का समापन हुआ।
रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयघोष लगाए और भक्ति गीतों के बीच रथ को खींचकर गांव की परिक्रमा कराई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, बगौरा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत वर्ष 1995 में केनरा बैंक, बगौरा शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक एवं ओडिशा निवासी एस. दास ने की थी। उनके प्रयास से शुरू हुई यह धार्मिक परंपरा आज 31 वर्षों बाद भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि एस. दास प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर बगौरा पहुंचकर रथ यात्रा में अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं।
इस अवसर पर केनरा बैंक के पूर्व अधिकारी एच.के. पाण्डेय, पवन कुमार तिवारी, पेंटर कुमार, पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, बीडीसी भीम सिंह, अजय यादव, कमल प्रसाद शाही, मुन्ना दुबे, प्रहलाद प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, पप्पू साह, प्रदीप गुप्ता, गौतम यादव, हीरा प्रसाद, रतन सोनी, प्रेम कुमार, पवन प्रसाद, सुनील प्रसाद, लालजी प्रसाद, राजेश कुमार, रमेश यादव, अजित ठाकुर, सोभनाथ सिंह, संजय सोनी, आनंद शर्मा, युगल सिंह, चंदन प्रसाद, धनु महतो, रामअयोध्या त्रिपाठी, सुरेश ठाकुर, पेंटर अली सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Bagoura Jagannath Rath Yatra, Daraunda News, Siwan News, Jagannath Rath Yatra Bihar, Bagoura Village, Lord Jagannath, Balram Subhadra, Ram Janaki Mandir Bagoura, Religious News Bihar, Jagannath Festival

