आद्रा नक्षत्र के अंतिम दिन मनोकामना ब्रह्मस्थान में सामूहिक हवन-यज्ञ, अच्छी वर्षा व समृद्धि की हुई कामना
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: आद्रा नक्षत्र के अंतिम दिन दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव स्थित श्री श्री मनोकामना ब्रह्मस्थान परिसर में जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं समय पर अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भव्य सामूहिक हवन-यज्ञ एवं विशेष पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और हिंदू परंपरा से जुड़े इस अनुष्ठान में गांव के सैकड़ों किसानों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्तम वर्षा, समृद्ध फसल और क्षेत्र की खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदाचार्य पंडित शशिकांत तिवारी एवं पंडित बाबूलाल मिश्रा ने विधि-विधानपूर्वक हवन एवं पूजन संपन्न कराया। पूरे गांव की ओर से यजमान के रूप में मनीष पाण्डेय उर्फ मिंटू ने पूजा-अर्चना की। पूरे ब्रह्मस्थान परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन की पावन सुगंध से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
समाजसेवी हरिमोहन सिंह 'गुड्डू' ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और कृषि का गहरा संबंध है। प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु के आगमन पर इस प्रकार का सामूहिक हवन-यज्ञ आयोजित कर समय पर अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि और समाज में सुख-शांति की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था को भी मजबूत करते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम भी है। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र पाण्डेय, सुजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, गोपाल पाण्डेय, पंचा पाण्डेय, वीर मिश्र, राजकुमार पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।
जैतपुर हवन यज्ञ, मनोकामना ब्रह्मस्थान, दाउदपुर समाचार, माँझी समाचार, सारण न्यूज, धार्मिक आयोजन
#Bihar #Saran #Manjhi #Daudpur #Havan #Yagya #Religion #VillageNews #Farmers #Rain
---

