भीषण गर्मी में मिलेगी राहत, फ्री में दिए गए कूलर
युवा शक्ति के बल पर बनेगा विकसित भारत : रोहित कुमार सिंह
सारण (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: छपरा जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गांव में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए युवा शक्ति को पूरी ऊर्जा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें सामाजिक तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए।
अपने पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोहित कुमार सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के बीच निःशुल्क कूलर का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सहायता के लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना ही एक मजबूत, समरस और विकसित समाज की पहचान है।
उन्होंने युवाओं से परिवारवाद और समाज को विभाजित करने वाली शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। निःशुल्क कूलर वितरण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों ने युवा चेतना की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
Rohit Kumar Singh, Yuva Chetna, Ekma News, Chapra News, Benaut Village, Free Cooler Distribution, Bihar Youth News, Viksit Bharat Mission

