ताजपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत अंतर्गत ताजपुर गांव में पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के निजी आवास पर अखंड ज्योति आंख अस्पताल, मस्ती चौक की चिकित्सकीय टीम द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मा एवं दवाइयां वितरित की गईं।
इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब एवं असहाय लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया है, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
वहीं पूर्व उप प्रमुख राम किशुन सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों का अखंड ज्योति आंख अस्पताल में बेहतर इलाज एवं ऑपरेशन किया जाता है। साथ ही मरीजों के आने-जाने, रहने और भोजन की व्यवस्था भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। मौके पर चंद प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, सतेन्द्र सिंह, किसुन गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

