काम की तलाश में निकला मजदूर 6 दिन से लापता, परिजन परेशान
थाने में आवेदन देकर पुलिस से लगाई मदद की गुहार
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी थाना क्षेत्र के गोंडा धुसहाँ गांव निवासी एक मजदूर के पिछले छह दिनों से लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और अपने स्तर से लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गोंडा धुसहाँ गांव निवासी स्वर्गीय राजबली बीन के पुत्र मदन बीन 18 जून को रोजगार की तलाश में महम्मदपुर बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। बताया जाता है कि रास्ते में ही वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
मदन बीन के पुत्र विशाल कुमार बीन ने सोमवार को मांझी थाना पहुंचकर एक लिखित आवेदन दिया और अपने पिता की खोजबीन के लिए पुलिस से मदद की मांग की। आवेदन में उन्होंने बताया कि पिता के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार काफी परेशान है और उनके सुरक्षित लौटने की चिंता सता रही है।
इधर, आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है तथा लापता व्यक्ति की तलाश के प्रयास जारी हैं।
हालांकि शाम को मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यक्ति ने उनके परिजनों को सूचना दी है कि मांझी के गोड़ा धुसहाँ से छह दिन पूर्व लापता मजदूर मदन बीन उनके घर पर मौजूद हैं। परिजन उनको लेने सिवान निकल गए हैं।
#मांझी #सारण #लापता_मजदूर #मदनबीन #MissingPerson #BiharNews #SaranNews #Manjhi #BreakingNews #LocalNews #PoliceInvestigation #MissingCase #गोंडाधुसहां #Mahammadpur #Bihar

