सिसवन में शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष चित्ररंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान गंगपुर सिसवन निवासी टुनटुन तियर, छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के अरियाव गांव निवासी बसंत माझी तथा बघौना गांव निवासी राजेंद्र राम एवं राज किशोर राम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों की जांच के बाद उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में शराब सेवन या तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

