खरीफ महामहोत्सव: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन प्रखंड कृषि कार्यालय में बिहार सरकार कृषि विभाग द्वारा शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के तहत खरीफ महामहोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से आधुनिक खेती की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र शाह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंकित कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पैक्स प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी, रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
महामहोत्सव के दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक प्रयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा फसल बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का भी मौके पर समाधान किया गया।
कार्यक्रम में दीपक Kumar यादव, कृषि सलाहकार प्रकाश कुमार शर्मा, कृषि समन्वयक रामजी सिंह, पंकज कुमार, आलोक कुमार, उदीप कुमार, कृषि सलाहकार अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश राम, उपेन्द्र नाथ, अमृत कुमार, वीरेन्द्र भगत, आनंद पाठक एवं किरण सिंह सहित कई कृषि कर्मी उपस्थित रहे।
किसानों ने इस महामहोत्सव को काफी उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से खेती की नई तकनीकों की जानकारी मिलती है। उन्होंने मांग की कि कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।
Siswan News, Kharif Mahamahotsav 2026, Siwan Agriculture News, Bihar Krishi Vibhag, Farmers Training Program, Siswan Farmers, Kharif Campaign Bihar, Agriculture Workshop

