जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग घायल
सिवा। (बिहार): सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत गयासपुर मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें मुन्ना मल्लाह, उनके पुत्र आमन मल्लाह, पत्नी तुलसी देवी तथा पुत्री सुनाली कुमारी घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।
सूचना मिलने के बाद सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे विवाद के कारणों और दोनों पक्षों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।
Siswan News, Gayaspur Mathiya Fight, Land Dispute Siwan, Siswan Crime News, Bihar News, Family Dispute, Saran Crime Update, Siwan Local News

