रसड़ा में श्रीनाथ बाबा रोट पूजन में शामिल होने सारण से श्रद्धालुओं का काफिला रवाना
सारण (बिहार) संवाददाता केके सिंह सेंगर: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित नागपुर में आयोजित श्री श्री 1008 श्रीनाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार की सुबह सारण जिले के एकमा प्रखंड के नचाप गांव से सेंगर वंशीय राजपूतों एवं श्रीनाथ बाबा के श्रद्धालुओं का काफिला श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ करने से पहले श्रद्धालुओं ने श्रीनाथ बाबा का स्मरण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा और समारोह की सफलता की कामना की।
श्रद्धालुओं के काफिले का नेतृत्व भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, शिक्षक के. के. सिंह सेंगर, जितेंद्र सिंह 'मुन्ना', शशि सिंह, भुईली निवासी चितरंजन सिंह तथा राजीव सिंह 'पप्पू' ने किया। जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच सभी श्रद्धालु रसड़ा स्थित पूजन स्थल के लिए रवाना हुए।
आयोजकों ने बताया कि रसड़ा के नागपुर में सोमवार को प्रातः 6:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक भव्य रोट पूजन समारोह आयोजित होगा। इस दौरान विशेष रोट पूजन, हवन, आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समारोह से पूर्व नचाप गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच निमंत्रण-पत्र वितरित कर लोगों को सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। वहीं श्रद्धालुओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में रसड़ा पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण कर चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने पूजन स्थल पर मत्था टेककर आयोजन की सफलता की कामना की तथा स्थानीय आयोजकों के साथ तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में मुकेश कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, कमल कुमार सिंह सेंगर, राजीव कुमार सिंह 'पप्पू', योगेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह 'मुन्ना', राकेश सिंह, विकेश तिवारी, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, प्रो. अजय कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, भरत सिंह, स्वामीनाथ सिंह, ललन सिंह, हरिशंकर सिंह, उपेन्द्र सिंह, शशि कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, मुकेश सिंह, मुकेश्वर कुमार सिंह 'मुन्ना', नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ समारोह में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
श्रीनाथ बाबा रोट पूजन, रसड़ा नागपुर, सारण समाचार, एकमा नचाप गांव, बलिया धार्मिक आयोजन, श्रीनाथ बाबा, सेंगर समाज, धार्मिक यात्रा, बिहार न्यूज, बलिया न्यूज

