पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह मंगलवार को पहुंचेंगे सोनपुर, प्रमंडल स्तरीय छात्र सम्मेलन की तैयारियां पूरी
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) सारण पूर्वी द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय छात्र सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम सोनपुर स्थित विधायक कार्यालय में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम ने किया।
बैठक में विनोद सम्राट ने बताया कि 30 जून 2026 को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर के समीप स्थित सभागार में आयोजित छात्र सम्मेलन के मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधामोहन सिंह होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। साथ ही अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश स्तर के नेता अभय सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं विनोद सम्राट, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण राम, युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी वरुण सिंह, जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा, महिला मोर्चा जिला संयोजक कंचन कुशवाहा एवं सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता उमा शंकर सिंह, नरेशु सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा युवा जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह, विक्रांत सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी, नितेश सिंह, आदर्श कुमार, जयराम सिंह, रत्नेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, अनुपम सिंह गौतम, प्रिंस पांडेय, पावन शर्मा, महेश कुमार एवं कृष्णानंद सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। अंत में जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Radha Mohan Singh Sonpur, BJP Yuva Morcha Student Conference, Sonpur News, Saran News, BJP Student Conference 2026, Hariharnath Temple Sonpur, Radhamohan Singh Bihar Visit

