भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल, जरूरतमंदों के बीच बांटे गए पंखे
सारण (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: सारण जिले के बलिया पंचायत अंतर्गत बेनौत गांव स्थित अनामिका सदन में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से पंखा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के पैतृक आवास पर आयोजित इस जनसेवा अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी ई. अनिल सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पंखों का वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर ई. अनिल सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे समय में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।
पंखा वितरण कार्यक्रम में वीरेंद्र तिवारी, सर्वानंद तिवारी, रामेश्वर यादव, गौतम तिवारी, गुलशन कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, जयंत सिंह, बलराम तिवारी, सोनू तिवारी, कन्हैया मिश्रा, अभिषेक सिंह, भगवान मिश्र, मनोज मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, घनश्याम, शैलेंद्र राम, राधेश्याम, बनवारी राम, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, बलिंदर सिंह, भोलू सिंह, अमर सिंह, टूना सिंह, मनोज सिंह, रामायण जी, मिथिलेश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों के बीच पंखों का वितरण किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया।

