हत्याकांड का हुआ खुलासा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चर्चित साईंपुर चरगछिया हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। सिसवन थाना कांड संख्या 102/26, दिनांक 5 जून 2026 में दर्ज मामले का खुलासा सोमवार को तकनीकी साक्ष्य और टावर डंप के विश्लेषण के आधार पर किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम एवं विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त सामान के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया एक चाकू, एक धारदार दाब तथा खून लगा कपड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मृत्युंजय राम पिता किशुन राम, ब्रजेश राम पिता स्वर्गीय वीरेन्द्र राम तथा अभिषेक राम पिता धर्मदेव राम शामिल हैं। सभी आरोपी साईंपुर चरगछिया गांव, थाना सिसवन, जिला सिवान के निवासी बताए गए हैं।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे प्रकाश राम के कहने पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उनका उद्देश्य क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल पैदा करना तथा प्रकाश राम के नाम का दहशत फैलाना था। अनुसंधान के दौरान यह भी सामने आया कि अपराधियों द्वारा 7 जून 2026 को एक और हत्या की योजना बनाई गई थी, लेकिन सिसवन थाना पुलिस और एसआईटी टीम की लगातार निगरानी एवं कार्रवाई के कारण उस घटना को समय रहते विफल कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रकाश राम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बरामद सामान को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में सिसवन थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार, पु.अ.नि. कौशल कुमार, पु.अ.नि. रविरंजन कुमार, पीटीसी-270 मनीष कुमार, सी/162 चंद्रशेखर आजाद, गृह रक्षक हरेंद्र माझी, चौकीदार दिलीप यादव सहित विशेष छापेमारी दल के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Siswan Murder Case, Siwan Crime News, Saipur Chargachhiya Murder, Siswan Police, Bihar Crime News, SIT Investigation, Saran News, Murder Case Disclosure
#SiwanNews #Siswan #CrimeNews #MurderCase #BiharPolice #BreakingNews #PoliceAction #SiwanCrime #BiharNews #SITInvestigation

