6-7 जून को आगरा में होगा एनयूजेआई का राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर के पत्रकार लेंगे हिस्सा
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (IFJ) से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) यानी एनयूजेआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 6 और 7 जून 2026 को आगरा के जेपी ऑडिटोरियम, खंदारी परिसर विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में देशभर की 25 राज्य इकाइयों से 200 से अधिक पत्रकार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी विशेष रूप से शामिल होकर पत्रकारों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी करेंगे।
एनयूजेआई के महासचिव प्रदीप तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन और कार्यकारिणी बैठक में मीडिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सम्मेलन के दौरान एनयूजेआई के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा की जाएगी।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने जानकारी दी कि सम्मेलन का पहला सत्र 6 जून को दोपहर 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं दूसरा सत्र 7 जून को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।
एनयूजे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे एवं महासचिव द्विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की सफलता को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में एनयूजे उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अजेन्द्र चौहान, सचिव पीयूष शर्मा, एनयूजे आगरा के जिला अध्यक्ष के.पी. सिंह, महासचिव दिलीप सुराना, सचिव नितिन श्रीवास्तव तथा उपाध्यक्ष सचिव श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं।
यह सम्मेलन पत्रकारों के अधिकार, मीडिया की स्वतंत्रता, बदलते मीडिया परिवेश और डिजिटल पत्रकारिता जैसे अहम विषयों पर मंथन का बड़ा मंच साबित होगा।
NUJ National Conference, Agra Journalist Conference, National Union of Journalists India, Journalist Conference 2026, Keshav Prasad Maurya, SP Singh Baghel, Media Conference Agra, Journalist Organization News, Digital Journalism
#NUJI #JournalistConference #AgraNews #MediaConference #PressFreedom #DigitalJournalism #KeshavPrasadMaurya #SPSinghBaghel #JournalistNews #IndiaMedia

