मुहर्रम पर ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, भाईचारे का दिया संदेश
सिवान (बिहार) संवाददाता सचिन कुमार: मुहर्रम के अवसर पर प्रखंड गुठनी के दरैला गांव में ताज़िया जुलूस श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ताज़िया जुलूस के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
इस अवसर पर गांव के विभिन्न समुदायों के लोगों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का परिचय देते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पूरे आयोजन का माहौल शांतिपूर्ण और श्रद्धामय रहा, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।
मुहर्रम का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक बना।

