मांझी में चला पल्स पोलियो अभियान, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान के तहत सोमवार को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाई गई। मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन सक्रिय रही।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। इसके लिए प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके हैं।
डॉ. रोहित कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी विवेक ब्याहुत, मुन्ना सिंह, मिथलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राम मूर्ति सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
Manjhi Pulse Polio Campaign, Saran Health News, Pulse Polio Manjhi, Dr Rohit Kumar, Polio Drops Bihar, मांझी समाचार, पल्स पोलियो अभियान, सारण स्वास्थ्य विभाग

