विज्ञापन
एकमा और चैनपुर में आधुनिक फिजियोथेरेपी से दर्द व लकवा मरीजों को मिल रही राहत: डॉ. कुमार सत्यम
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: रीढ़, हड्डी, नसों के दर्द तथा लकवा (पैरालिसिस) जैसी जटिल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए आधुनिक फिजियोथेरेपी उपचार अब सारण और सीवान जिले में भी सुलभ हो गया है। एकमा-ताजपुर रोड स्थित डॉ. पटना फिजियोथेरेपी दर्द एवं लकवा क्लीनिक में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कुमार सत्यम (B.P.T.) द्वारा आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धति से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। क्लीनिक की एक शाखा चैनपुर बाजार, जिला सीवान में भी संचालित हो रही है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार का लाभ ले रहे हैं।
डॉ. कुमार सत्यम ने बताया कि क्लीनिक में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटना दर्द, कंधे का दर्द, जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क, साइटिका, रीढ़ की हड्डी की समस्या, नसों से संबंधित रोग तथा लकवा (पैरालिसिस) के मरीजों का आधुनिक मशीनों एवं व्यायाम आधारित फिजियोथेरेपी से उपचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में बिना ऑपरेशन के भी मरीजों को बेहतर राहत मिल रही है।
उन्होंने बताया कि वे न्यूरोलॉजी एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं तथा मरीजों की स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाती है। क्लीनिक में इलेक्ट्रोथेरेपी, मैनुअल थेरेपी, एक्सरसाइज थेरेपी, न्यूरो फिजियोथेरेपी, स्ट्रोक (लकवा) रिहैबिलिटेशन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को घर पर भी फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जाती है।
डॉ. कुमार सत्यम ने बताया कि एकमा (सारण) स्थित मुख्य क्लीनिक में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक तथा रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखा जाता है। वहीं चैनपुर (सीवान) शाखा में भी नियमित रूप से परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दर्द या लकवा जैसी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ की सलाह लेकर उपचार कराएं।
Dr Kumar Satyam, Physiotherapy Clinic Ekma, Paralysis Hospital Saran, Physiotherapy Chainpur Siwan, Back Pain Treatment, Slip Disc Treatment, Stroke Rehabilitation Bihar, Physiotherapy Doctor Ekma

