सारण: लूटकांड का खुलासा, लुटे गए मोबाइल और नगद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
सारण (बिहार): सारण जिले के मकेर थाना पुलिस ने लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और 7,640 रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 9 जून 2026 को पीड़ित द्वारा मकेर थाना में आवेदन देकर बताया गया था कि वह फुलवरिया नहर रोड केवारा मार्ग से दवा खरीदने पटना जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी मोटरसाइकिल, सोने की चेन, नगद राशि, मोबाइल फोन तथा जरूरी कागजात लूट लिए।
पीड़ित के आवेदन के आधार पर मकेर थाना कांड संख्या-171/26 दिनांक 10 जून 2026 को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुरा गांव निवासी सुरेश सहनी के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से लूटा गया मोबाइल फोन एवं 7,640 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Maker News, Saran Police, Loot Case Saran, Bihar Crime News, Maker Robbery Case, Saran Crime Update, Mobile Recovery News, Bihar Police Action
#SaranNews #Maker #CrimeNews #BiharPolice #LootCase #BreakingNews #SaranPolice #BiharNews #HindiNews #PoliceAction

