खेत बचाओ अभियान: किसानों को मिली आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी
माँझी के डुमरी, कबीरपार एवं घोरहट गांवों में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: आर.पी.सी.ए.यू.- कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत बुधवार 3 जून 2026 को सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत डुमरी, कबीरपार एवं घोरहट गांवों में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती, प्राकृतिक कृषि एवं मृदा संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेत बचाओ अभियान” का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, भारत सरकार एवं बिहार सरकार की कृषि योजनाओं, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, हरी खाद के उपयोग तथा उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव और जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया। वहीं कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा ने जीरो टीलेज मशीन द्वारा धान की सीधी बुवाई, लैंड लेसर लेवलर से खेत समतलीकरण एवं किसान सारथी ऐप के उपयोग और महत्व की जानकारी किसानों को दी।
कार्यक्रम में डुमरी, कबीरपार एवं घोरहट गांवों से विकास कुमार यादव, बीरेंद्र यादव, संजय यादव, सवालिया यादव, रंजय कुमार, सिंकू देवी, सरिता देवी, रीना देवी, तारकेश्वर भारती, मीरा भारती, मदन भारती, नागेन्द्र महतो, रामावती देवी, निशा भारती, अजय भारती, राज बहादुर भारती, राजमंगल साह, पृथ्वीचंद भारती एवं मिनता देवी सहित कुल 160 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी के श्री राकेश कुमार एवं उमाशंकर ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Khet Bachao Abhiyan, Krishi Vigyan Kendra Majhi, Farmer Training Program, Natural Farming Bihar, Organic Farming, Saran Agriculture News, RPCAU Pusa, Dr Sanjay Kumar Rai, Zero Tillage Farming, Soil Health Management, Bihar Farmers, Majhi News, Green Manure Farming, Kisan Sarathi App
#KhetBachaoAbhiyan #KrishiVigyanKendra #MajhiNews #NaturalFarming #OrganicFarming #BiharFarmers #SaranNews #RPCAUPusa #SoilHealth #FarmerTraining #ZeroTillage #GreenFarming #KisanSarathi #AgricultureNews #BiharNews

